कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गिरा लोहे का भारी गार्डर, गाजियाबाद के दो कांवड़ यात्रियों की मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को बढ़ेडी राजपूताना गांव के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल लौट रहे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का भारी-भरकम लोहे का गार्डर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पास ही रखे लोहे के गार्डर की रैक पर किसी अन्य कांवड़ यात्री के चढ़ने से यह अचानक संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

थकान मिटाने को रुके थे दोनों दोस्त, तभी हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, मृतक कृष्णा (22) निवासी शकूरपुर (मोदीनगर) और तनुज कुमार (21) निवासी जलालाबाद (मुरादनगर) हरिद्वार से जल उठाकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। लंबी पैदल यात्रा के कारण थकान मिटाने के उद्देश्य से दोनों बढ़ेडी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम करने लगे और उन्हें नींद आ गई। इसी दौरान गार्डर उनके ऊपर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दोनों को निजी अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, जांच जारी

हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराने और आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad