
राजू अनेजा,काशीपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच जहां अक्सर ईमानदारी के किस्से कम सुनाई देते हैं, वहीं द्रोणा सागर क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत पर भरोसा फिर से मजबूत कर दिया। मॉर्निंग वॉकिंग क्लब के सदस्यों ने एक सेवानिवृत्त दरोगा का गुम हुआ मोबाइल लौटाकर न केवल सराहनीय कार्य किया, बल्कि समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉकिंग क्लब के सदस्य रोजाना की तरह सुबह द्रोणा सागर क्षेत्र में टहलने के लिए निकले थे। सुबह की ताजी हवा और शांत माहौल के बीच वॉकिंग के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी केडीएफ पार्क के पास ग्रुप के एक सदस्य की नजर जमीन पर पड़े एक मोबाइल फोन पर पड़ी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए क्लब के सदस्यों ने तुरंत मोबाइल के वास्तविक मालिक का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के चलते कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि मोबाइल रोजाना वहां मॉर्निंग वॉक पर आने वाले सेवानिवृत्त दरोगा किशन लाल का है।
उधर, मोबाइल गुम होने से चिंतित किशन लाल भी इधर-उधर तलाश करने के साथ-साथ किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अपने नंबर पर कॉल कर रहे थे। जैसे ही कॉल रिसीव हुई, उन्हें अपने मोबाइल के मिलने की उम्मीद जगी। क्लब के सदस्यों ने उनसे संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया और पूरे सम्मान के साथ उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलते ही किशन लाल के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने भावुक होकर मॉर्निंग वॉकिंग क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी और संवेदनशीलता समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने क्लब के सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक योगदान की सराहना की।
इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्य ने यह साबित कर दिया कि समाज में अच्छे लोग आज भी मौजूद हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। मॉर्निंग वॉकिंग क्लब के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है और इसे इंसानियत की जीवंत मिसाल बताया जा रहा है।
ताजा खबर
- शक्तिफार्म में सिरफिरे प्रेमी की दुस्साहसिक वारदात: बात करने से इनकार पर महिला मित्र पर झोंका फायर; सीने को छूकर निकली गोली, आरोपी फरार
- आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री
- भारतीय निशानेबाजी के ‘स्वर्णिम सितारे’ जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून: फूट-फूटकर रो पड़ीं शिष्या मनु भाकर, सीएम धामी और ओलिंपिक विजेताओं ने दी श्रद्धांजलि; वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
- द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग: धू-धू कर जली निसान मैग्नाइट; सूझबूझ से बची गौचर से हल्द्वानी जा रहे तीन युवकों की जान
- कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां तेज: वैदिक मंत्रोचार के बीच मालपुए महाप्रसाद का निर्माण शुरू; हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 30 हजार से अधिक भक्तों ने टेका मत्था
- उत्तराखंड में धूप-छांव के बीच बारिश का दौर जारी: गूलरभोज में सबसे ज्यादा 98 मिमी बरसे बदरा, पहाड़ों में आज बर्फबारी और गर्जन के साथ बौछार के आसार
- उत्तराखंड में भूसे के दामों में भारी उछाल: सरकार ने बेवजह भंडारण और राज्य से बाहर सप्लाई पर लगाई रोक; ईंट-भट्टों को अगले 15 दिन नहीं बिकेगा भूसा
- किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस
- नैनीताल में जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मारने के बाद मां-बेटी को कुचला; दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
- लड़का समझकर चुरा ली थी चार महीने की मासूम लड़की, बाबा समेत पति-पत्नी गिरफ्तार; धामपुर से लखनऊ तक ट्रैक कर पुलिस ने बच्ची को बचाया

