लालकुआं : बीमारी से तंग आकर अवसाद में चली गई महिला ने होली के मौके पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र के बंगाली कालोनी में बीमारी से तंग आकर अवसाद में चली गई महिला ने होली के मौके पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे उसके स्वजनों में कोहराम मचा है।

शुक्रवार की शाम को बंगाली कालोनी निवासी मालती देवी पत्नी बाबू राम राठौर उम्र 48 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जैसे ही उसके बेटे मनमीत राठौर ने मालती देवी को फांसी के फंदे में लटके देखा तो आनन फानन में उसे नीचे उतारा और 108 के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों के अनुसार महिला काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थी। जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू

अपने तीनों बच्चों का विवाह कर देने के बाद हृदय रोग से पीड़ित मालती यह सोचकर अवसाद में चली गई थी कि उसकी बीमारी का इलाज करने के चक्कर में परिवार का अत्यधिक खर्च हो रहा है, इस बात से वह अक्सर परेशान रहती थी, इसी टेंशन के दौरान मालती ने ऐसा समय चुना जब परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, और उसका बेटा उपरी मंजिल में था, इसी बीच मालती ने मौत को गले लगा लिया, मालती की मौत से उसके मायके और ससुराल दोनों जगह कोहराम मचा हुआ है।