लालकुआं: रेलवे निर्माण के लिए काटा हरा पेड़, वन विभाग ने ठेकेदार पर दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें -

लालकुआं: रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में विस्तारीकरण और भवन निर्माण कार्यों के दौरान पर्यावरण नियमों की अनदेखी करना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया। पाइप लाइन बिछाने के रास्ते में आ रहे एक हरे-भरे वृक्ष को बिना अनुमति काटने पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

उड़नदस्ते ने मौके पर पकड़ी चोरी

तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) चंदन सिंह अधिकारी को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक प्रतिबंधित हरा वृक्ष काटा गया है। सूचना मिलते ही रेंजर द्वारा भेजे गए वन विभाग के उड़नदस्ते ने मौके पर छापेमारी की। टीम ने देखा कि पाइप लाइन बिछाने के काम में बाधा बन रहे एक जीवित पेड़ को काट दिया गया है। वन विभाग की टीम ने कटे हुए वृक्ष की लकड़ी को मौके से ही अपने कब्जे में ले लिया और चल रहे काम को तुरंत रुकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप

वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि विकास कार्यों के नाम पर बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान कानूनन अपराध है। विभाग ने इस मामले में संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल, वन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार चयन; स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में मनवाया प्रतिभा का लोहा, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें