धूमधाम से मनाया गया काशीपुर के ‘दिग्गज शेर’ का जन्मदिन, 82 के हुए हरभजन सिंह चीमा बोले—काशीपुर में फिर खिलेगा कमल”

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा का जन्मदिन शहर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने पिता और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तथा आगामी चुनाव में एक बार फिर काशीपुर में कमल खिलाने का आशीर्वाद मांगा।इस दौरान समर्थकों ने  फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  614 करोड़ के बजट से बदलेगी काशीपुर की तस्वीर ! बाली ने खोला विकास का पिटारा

आपको बताते चले  कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद काशीपुर विधानसभा सीट पर हरभजन सिंह चीमा ने लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति में उनका दबदबा कायम रहा। उनके बाद उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा ने भी इस राजनीतिक विरासत को मजबूती से संभालते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा।
राजनीतिक पकड़ के साथ-साथ हरभजन सिंह चीमा को क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों में भी गिना जाता है। समर्थकों का कहना है कि काशीपुर में गुंडाराज खत्म करने का श्रेय भी काफी हद तक उन्हें ही जाता है। खुद चीमा का भी कहना है कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और गुंडागर्दी को पनपने नहीं दिया गया।
काशीपुर की राजनीति में चीमा परिवार को एक मजबूत और प्रभावशाली नाम माना जाता है। समर्थकों के अनुसार, वर्षों से इस सीट पर उनका ऐसा दबदबा रहा है कि विरोधी दल भी उनके सामने टिक नहीं पाए।
जन्मदिन के इस खास मौके पर पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने नेता के प्रति विश्वास और समर्थन जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूप-छांव के बीच बारिश का दौर जारी: गूलरभोज में सबसे ज्यादा 98 मिमी बरसे बदरा, पहाड़ों में आज बर्फबारी और गर्जन के साथ बौछार के आसार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धुएं के छल्लों के बीच पहुंची पुलिस, हुक्का बार से 21 युवक और संचालक गिरफ्तार