एनसीसी कैंप में एमबीपीजी कॉलेज की गर्ल्स कैडेट्स का जलवा; रानीखेत में प्रशिक्षण के साथ जीते कई पुरस्कार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MBPG) की 24 यूके गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स ने ताड़ीखेत, रानीखेत में आयोजित वार्षिक एनसीसी कैंप में अपने उत्कृष्ट कौशल का लोहा मनवाया है। 6 से 15 मई तक जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित इस कैंप में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सैन्य और साहसिक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही ढेरों पुरस्कारों पर कब्जा जमाया।

कठिन सैन्य प्रशिक्षण और पुनीत सागर अभियान

10 दिवसीय इस कैंप के दौरान कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, टेंट पिचिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और राइफल हैंडलिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें ड्रोन संचालन का भी अनुभव प्रदान किया गया। कैडेट्स ने कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (KRC) रानीखेत का भ्रमण कर सेना की गौरवशाली परंपराओं को जाना। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का आतंक: चारा लेने गए बुजुर्ग को बनाया निवाला, वन मंत्री के गृह क्षेत्र में 5वीं मौत से भारी आक्रोश

उपलब्धियों की झड़ी: अनु श्रुति बनीं ‘बेस्ट कैडेट’

कैंप की विभिन्न प्रतियोगिताओं में एमबीपीजी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया:

  • सीनियर अंडर ऑफिसर अनु श्रुति: बेस्ट कैडेट, बेस्ट ड्रिल कंपनी और बेस्ट कंटिजेंट कमांडर का खिताब।

  • अंडर ऑफिसर उर्मिला: बेस्ट कैडेट (द्वितीय) और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।

  • मेघा पाठक: ड्राइंग और पेंटिंग में प्रथम।

  • भूमिका भट्ट: क्विज और डिबेट में प्रथम स्थान।

  • तनीषा पंत: गायन प्रतियोगिता में प्रथम।

  • अन्य उपलब्धियां: टंग ऑफ वार में प्रथम, वॉलीबॉल में द्वितीय और ग्रुप डिस्कशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आक्षीता आर्या, सौम्या बिष्ट, रंजना रौतेला, चांदनी, नीतू लोधियाल और पिंकी मटियाली को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला, दारोगा की वर्दी फाड़ी… आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए हमलावर

प्राचार्य और एएनओ ने दी बधाई

गर्ल्स कैडेट्स की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एनएस बनकोटी ने सभी छात्राओं का भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी 24 यूके गर्ल्स की एएनओ (ANO) लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति टम्टा ने कैडेट्स के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करते हैं। छात्राओं की इस सफलता से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे देख सकेंगे अपनी उत्तर पुस्तिका, बोर्ड ने जारी की ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन की गाइडलाइन