हल्द्वानी : लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय का शव भीमताल झील से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवको निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मच गया।

नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

बता दे कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे पिछले कुछ दिन से लापता हैं। लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे की तलाश में मुखानी पुलिस भीमताल पहुंच चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बाप की गोद में बेटे की सांसें टूटती रहीं, आसपास खड़ी भीड़ मोबाइल में कैद करती रही मौत का मंजर

रेंजर की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली थी। अंतिम बार उनकी लोकेशन भीमताल के एक सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस वही तलाश कर रही थी।उनकी पत्नी ऑटो में जगह जगह लोगों से पूछताछ कर लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ 'इंडियन फ्लैपशेल' कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad