हल्द्वानी: गीले शरीर और नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। निकटवर्ती कमोला कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां फ्रिज का प्लग निकालते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। कमोला निवासी मनोज कुमार की 38 वर्षीय पत्नी तारा देवी सुबह स्नान करने के बाद नंगे पांव ही फ्रिज का प्लग निकालने लगीं। नहाकर आने के कारण शरीर गीला होने और पैरों में चप्पल न होने से वह तेज करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

सीएचसी कालाढूंगी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल तारा देवी को तत्काल सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के विशेष आग्रह और सहमति पर एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति दी, जिसके बाद परिजन शव को घर ले आए और देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

एसआई जयबीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका का पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। इस असमय हादसे के बाद मृतका अपने पीछे पति और दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। घटना से पूरी कॉलोनी में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad