मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, सितारगंज। किच्छा हाईवे पर मंगलवार को रफ्तार का कहर ऐसा टूटा कि एक परिवार की खुशियां चंद सेकंड में उजड़ गईं। तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो सगी बहनों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

भाई की बारात की तैयारी में निकली थीं बहने

गांव नयागांव निवासी हिना (22) और गांव सिरौलीकलां निवासी निशा (25) अपनी ममेरी बहन रूबी (23) के साथ भाई मो. जाकिर की बारात के लिए खरीदारी करने सितारगंज आई थीं। किसे पता था कि ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 'हेल्थ माफिया' पर प्रहार: दूसरे दिन भी छापेमारी जारी; दो क्लीनिक सील, तीन अस्पतालों पर भारी जुर्माना

 

किराया देते वक्त मौत बनकर आई कार

 

खरीदारी के बाद तीनों बहनें ई-रिक्शा से लौट रही थीं। नयागांव के पास हाईवे किनारे उतरकर जैसे ही वे चालक को किराया दे रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित हो गई और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण, लोग दूर जा गिरे
हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा में सवार लोग दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीनों बहनों समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों बहनों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां रुद्रपुर के निजी अस्पताल में हिना और निशा ने दम तोड़ दिया। रूबी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

घर में पसरा मातम, इलाके में शोक की लहर

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष; कार हटाने को लेकर पड़ोसी ने ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। जिन घरों में बारात की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। पूरे इलाके में शोक और गम का माहौल है।
एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हादसे के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश