
राजू अनेजा,लालकुआं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा का जन्मदिन बुधवार को पूरे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में उत्साह, राजनीतिक चर्चाओं और समर्थकों के जोश के बीच धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सबसे पहले हरेंद्र बोरा मां अवंतिका मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। पूजा अनुष्ठान के बाद उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनता के बेहतर भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद समर्थकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लंबी आयु की कामना की।
इसके बाद लालकुआं से लेकर बिंदुखत्ता तक विभिन्न स्थानों पर जन्मदिन कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और युवाओं ने केक काटकर हरेंद्र बोरा का जन्मदिन मनाया। कई स्थानों पर मिष्ठान वितरण किया गया, वहीं राहगीरों और स्थानीय लोगों को मीठा शरबत पिलाकर खुशी साझा की गई। पूरे दिन क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल बना रहा।
युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हरेंद्र बोरा के समर्थन में कई स्थानों पर नारेबाजी भी हुई। समर्थकों ने “हरेंद्र बोरा संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” और “लालकुआं का अगला विधायक कैसा हो” जैसे नारों के साथ अपना उत्साह जताया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लालकुआं का विधायक बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि हरेंद्र बोरा लगातार क्षेत्र की समस्याओं, बेरोजगारी, सड़क, स्वास्थ्य और राजस्व गांव जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
जन्मदिन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और कई जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूरे दिन चले इन आयोजनों ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज कर दी। जन्मदिन समारोह केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं बल्कि शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
ताजा खबर
- रुद्रपुर में नितिन नवीन के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस का हंगामा: राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में
- उत्तराखंड में 16 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना: मुख्यमंत्री धामी संग मांगी देश और प्रदेश की समृद्धि
- उत्तरांचल पंजाबी महासभा में महिला नेतृत्व को नई ताकत ! प्रमुख समाज सेविका इंद्राणी पांधी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- तिलक विवाद पर कांग्रेस का भाजपा पर तीखा प्रहार: मोहन कुड़ाई बोले—’दिखावे की राजनीति कर रहे सत्ताधारी नेता’
- पंत जयंती पर गूंजा विकास का संदेश, महापौर बोले—पंत जी के आदर्शों से लें प्रेरणा
- काठगोदाम-रूसी बैंड सड़क चौड़ीकरण: 10 गांवों की 8.3 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, प्रभावितों को बांटे जाएंगे 33.72 करोड़ का मुआवजा
- हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर करारा हमला: बोले—’विदेश में पले-बढ़े राहुल गांधी नहीं समझ सकते वंदे मातरम का महत्व’, 2027 की जीत को बताया विचारधारा का संकल्प
- एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच भारी सुरक्षा चूक: पिस्टल लेकर परिसर में घुसा बाहरी युवक, छात्रों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया
- जय अरिहंत संस्थान में बीएड प्रवेश फिलहाल स्थगित: कॉलेज प्रशासन ने बिचौलियों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की दी सलाह

