कार्यकर्ताओं की फौज के साथ मैदान में उतरे हरेंद्र ! बोले- हैट्रिक का सपना देख रही भाजपा इस बार होगी क्लीन बोल्ड

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, लालकुआं।प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में वापसी के लिए जमीनी स्तर पर अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।इधर लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पद के प्रबल दावेदार हरेंद्र बोरा भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर माहौल बनाने में जुटे हैं। गांव-गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए हरेंद्र बोरा भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखे हमले बोल रहे हैं।

इसी क्रम में लालकुआं की 25 एकड़ कॉलोनी में कांग्रेस के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गहन मंथन किया गया।जिसमें कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को खुलकर उठाते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर निकली भव्य शोभायात्रा, संत विकास नाथ ने धामी सरकार के कार्यों को भी खूब सराहा

इस दौरान भाजपा का तीखा हमला बोलते हुए हरेंद्र बोरा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को  सुरक्षा की गारंटी देने वाली भाजपा सरकार के राज  में आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही  हैं। प्रदेश का किसान इस कदर परेशान हैं कि आज वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा हे और युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में नशे और अवैध खनन का कारोबार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि“सूरज ढलते ही नशा तस्करों और खनन माफियाओं का आतंक शुरू हो जाता है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।उन्होंने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के सपने देख रही है, लेकिन इस बार जनता उसे “क्लीन बोल्ड” करने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कूटी फिसली, गंभीर रूप से घायल नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे की इलाज के दौरान मौत

हरेंद्र बोरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad