
राजू अनेजा, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चल रहे पुलिस के सत्यापन अभियान के दौरान स्मैक तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़कर उसके कब्जे से 9.87 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी मौके पर ही स्मैक की पुड़िया तैयार कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात बनभूलपुरा इलाके में दानिश के बगीचे के पास खड़ी बारात में इस्तेमाल होने वाली घोड़ा-बुग्गियों के आसपास सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर बुग्गी से उतरकर भागने लगा, लेकिन जल्दबाजी में फिसलकर गिर पड़ा। शक होने पर पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 19 वर्षीय मोहम्मद हाशिम निवासी उजाला नगर, बनभूलपुरा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बुग्गी में बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह किच्छा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए स्मैक लाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने कहा कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाल के दिनों में यह भी देखने में आया है कि पहले जहां स्मैक की सप्लाई बरेली जिले से होती थी, वहीं अब ऊधमसिंह नगर से ही युवाओं तक नशा आसानी से पहुंच रहा है। इससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई है।
ताजा खबर
- पिथौरागढ़: भारी बारिश से सातशिलिंग-थल मार्ग बाधित; मलबे में फंसे वाहन, स्कूली बच्चे और यात्री परेशान
- संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला; हाथ की कलाई कटी, आरोपी गिरफ्तार
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 150 बसों के चालान और 4 वाहन सीज
- हल्द्वानी : पिंजरे में कैद हुआ दूसरा ‘संभावित’ हमलावर गुलदार; DNA रिपोर्ट तय करेगी किसे मिलेगी उम्रकैद
- हल्द्वानी: महिला चौकी इंचार्ज से अभद्रता करना रसूखदार को पड़ा भारी; लग्जरी कार से काली फिल्म हटाने पर किया था हंगामा, गिरफ्तार
- ऊधम सिंह नगर: धर्मांतरण के तीन मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; SSP ने गठित की SIT, लालच और भय दिखाकर धर्म परिवर्तन का आरोप
- उत्तराँचल पंजाबी महासभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज
- लालकुआं: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी विश्वनाथ उर्फ बंबा गिरफ्तार
- हल्द्वानी: पिकअप बैक करते समय टायर के नीचे आई दो साल की मासूम, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम
- नैनीताल में ‘फर्जी होम स्टे कारोबार’ पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार ! 197 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

