पुलिस से कहा था मेरी शादी करवा दो, जब किसी ने नहीं सुनी बात तो जहर खाकर थाने पहुंच गया प्रेमी कपल

खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक दु:खद लव स्टोरी सामने आई है। प्यार में असफल प्रेमी युगल ने एक साथ जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनकी शादी को लेकर परिजन राजी नहीं थे।

प्रेम में लगातार आ रही अड़चनों से दु:ख कपल ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले वो पुलिस से शादी कराने की गुहार लगा चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

मध्य प्रदेश के खरगोन की शॉकिंग लव स्टोरी

पुलिस के अनुसार, लड़की और लड़के ने कीटनाशक पीकर सुसाइड किया है। परिजनों के विरोध के चलते दोनों जहर पीकर कसरावद थाना पहुंचे थे। हालांकि जैसे ही पुलिस को पता चला कि दोनों ने पीया है, तो उन्हें तुरंत कसरावद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

पुलिस के अनुसार, 21 साल की प्रीति पिता संतोष भालसे माकड़खेड़ की रहने वाली थी। वो 26 साल के अजय यशवंत बागदरे से प्रेम करती थी। अजय ने जिला अस्पताल खरगोन के आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि दोनों दो वर्ष से एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थी। कहा जा रहा है कि इससे पहले कि पुलिस मामले में एक्शन लेती या दोनों के परिजनों को समझाइश देती, दोनों ने जहर खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

 

Ad