तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने स्कूली छात्रों को रौंदा, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत; दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र) अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। उदय राज इंटर कॉलेज काशीपुर का छात्र वासु अपने चचेरे भाइयों अक्षय और शिवम को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए।
निजी अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर, परिवार में छाया मातम
घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल छात्रों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक छात्र शिवम अपने पाँच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था और उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे दाभोरा टांडा गांव में मातम पसर गया।
फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीले शरीर और नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत