Samsung और वनप्लस के फोन पर भारी छूट, iPhone भी हुआ सस्ता, स्मार्टफोन होली स्टोर में मची लूट

खबर शेयर करें -

होंली के मौके पर अमेजन इंडिया यूजर्स के लिए धमाकेदार स्मार्टफोन्स होली स्टोर लेकर हाजिर है। इस बंपर सेल में आप हर रेंज के स्मार्टफोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रीमियम कैटिगरी का स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं, तो भी इस सेल में आपके लिए धांसू डील मौजूद हैं।

सेल में Samsung Galaxy S24 5G, OnePlus 12R और iPhone 13 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होली ऑफर में ये फोन आकर्षक बैंक डिस्काउंट, ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीदे जा सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। तो चलिए डीटेल में जानते हैं इस धमाकेदार होली सेल में दी जा रही बेस्ट डील्स के बारे में।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

ऐपल आईफोन 13
फोन का 128जीबी स्टोरेज वाला ब्लू कलर वेरिएंट सेल में 49,499 रुपये का मिल रहा है। फोन खरीदने वाले यूजर अगर एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन पर स्विच करेंगे, तो उन्हें 1200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन पर कंपनी 2475 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत को आप 27,550 रुपये तक और कम कर सकते हैं। इस आईफोन में आपको 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन A15 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है।

वनप्लस 12R
8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 39,990 रुपये है। सेल में आप इसे 1 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सेल में फोन पर 1,999 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। जियो यूजर्स के लिए सेल में अलग से खास ऑफर है। कंपनी इस फोन पर 30,550 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यह हैंडसेट आकर्षक ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। वनप्लस के इस फोन में आपको 1.5K LTPO ProXDR डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। फोन की बैटरी 5500mAh की है और यह 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

सैमसंग गैलेक्सी S24 5G AI
8जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 89,999 रुपये है। सेल में आप इसे 2 हजार रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में फोन की कीमत को 5 हजार रुपये तक और कम किया जा सकता है। फोन पर कंपनी 4500 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 27,550 रुपये तक और कम कर सकते हैं। सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में आपको 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के वाइड ऐंगल लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़