झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां को बचाने का प्रयास कर रहे अपने युवा बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गोईलकेरा थाना अंतर्गत कदमडीहा गांव में शुक्रवार की रात मांगता सुरीन (60) अपनी पत्नी मुक्ता सुरीन के साथ घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा कर रहा था।
तभी उसका 21 वर्षीय बेटा तुराम मां को बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंचा। पुलिस ने बताया कि गुस्से में मांगता ने पास रखी एक कुल्हाड़ी उठाई और तुराम के सिर पर वार करके भाग गया। पुलिस ने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उसने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


