देहरादून में बादल फटा: मेरठ के युवक की मौत, किठौर के मोहल्ला मौसमखानी का था निवासी

खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से आई तबाही में मेरठ जिले के किठौर निवासी 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से उसका शव बरामद किया। युवक के परिजन शव लेने के लिए देहरादून रवाना हो गए हैं।


 

रात में बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबकर हुई मौत

 

यह भी पढ़ें 👉  आर्म्स एक्ट का केस अदालत में ढह गया, गवाह तक पेश नहीं कर सकी पुलिस... आरोपी बरी

किठौर के मोहल्ला मौसमखानी निवासी अफजाल का बेटा मोहम्मद कैफ अपने भाइयों के साथ सहस्त्रधारा में रहकर टाइल्स लगाने और पत्थर घिसाई का काम करता था। सोमवार देर रात अचानक बादल फटने से क्षेत्र में सैलाब आ गया, जिसकी चपेट में आकर सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए। बताया गया है कि कैफ भी इन्हीं मकानों में से किसी एक में सोया हुआ था और सैलाब में दबकर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध के कैंटर की टक्कर से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, शव लेने देहरादून रवाना

 

मंगलवार तड़के करीब 5 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मोहम्मद कैफ का शव बरामद हुआ। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। कैफ की मां हसीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना में कैफ का चचेरा भाई गुड्डू भी घायल हो गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट में जनहित याचिका के बाद झुका आबकारी विभाग: उत्तराखंड में नहीं खुलेंगी नई शराब की दुकानें, हटवाल गाँव की दुकान भी बंद
Ad