विधायक दुम्का के सामने विपक्ष से पहले अपनों के बनाये चक्रव्यू से निकलने की चुनौती

खबर शेयर करें -

लालकुआ। उत्तराखंड चुनावी दहलीज पर खड़ा है। ऐसे में चुनावी सरगर्मियां तेज होना लाजिमी है। नैनीताल जनपद की लालकुआं विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मुफीद मानी जाती है लिहाजा यहां पर टिकट के दावेदारों की फौज भी तैयार रहती है। इस बार भी कांग्रेस व भाजपा से चुनावी रण में उतरने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने टिकट को लेकर शीर्ष नेतृत्व से लेकर जनता तक अपना संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लालकुआं विधानसभा सीट में अगर भाजपा की बात की जाए तो सिटिंग विधायक नबीन दुम्का का टिकट कटना तय मानकर कई संभावित उम्मीदवारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर सियासी गलियारो में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। और विधायक नवीन दुम्का के सामने विपक्ष से पहले अपनों के बनाए चक्रव्यू से बाहर निकलना एक चुनौती बन गया है।
यह भी पढ़े- ना किसी को बुलाया ना किसी को जाने से रोका – अजय भट्ट
पिछले पांच वर्षों में सिटिंग विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास कर जनता के दिल में कितनी जगह बनाई है वह तो आने वाला समय बताएगा। किंतु विधानसभा की जनता से पहले पार्टी फोरम में सिटिंग विधायक नवीन दुम्का को अपनी काबिलियत की अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के जनता की कसौटी पर खरा नही उतरने पर टिकट काटने के ऐलान के बाद लालकुआं विधानसभा में भी दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है। अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में चल रही सियासी उठापठक खासकर भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ी वजह टिकट की गारंटी भी मानी जा रही है।
पिछले चुनाओं में अगर नजर दौड़ाई जाए तो जनता ने प्रदेश के साथ ही लालकुआं विधानसभा में भी हर पांच साल में सत्ता व विधायक में बदलाव किया है। लेकिन पिछली बार प्रचंड बहुमत से सत्तासीन हुई भाजपा इस मर्तबा पांच साल के सत्ता परिवर्तन के इस मिथक तोड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में कसौटी पर खरा न उतर पाने वाले विधायकों के टिकट कटना तय माना जा रहा है। ऐसे विधायकों की संख्या डेढ़ दर्जन के आसपास बताई जा रही है। इसी साल अगस्त में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दौरान भी यह बात साफ हुई थी। हालांकि शीर्ष नेतृव द्वारा पार्टी की ओर से बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले विधायकों को स्वयं को साबित करने का मौका भी दिया गया है। बावजूद इसके सशंकित विधायकों के मन में किंतु-परंतु के बादल भी घुमड़ रहे हैं। वर्तमान में चल रही उठापठक को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर लालकुआं विधानसभा सीट के सिटिंग विधायक नवीन दुम्का को विपक्ष से पहले अपनी ही पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों से टिकट की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इस लड़ाई का परिणाम आने में अभी समय लगेगा लेकिन लालकुआं विधानसभा की राजनीतिक फिजा में रोमांचक हलचल शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा