हल्दूचौड़ में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सगाई के कुछ समय बाद ही उजड़ गईं खुशियां, क्षेत्र में शोक

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ क्षेत्र के नया बाजार स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में कार्यरत युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। युवक ने सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रवासी भी उसकी मौत की खबर से स्तब्ध हैं।

किराये के कमरे में रह रहा था आकाश

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (मैलानी) जनपद के दामोदरपुर निवासी 26 वर्षीय आकाश पांडे पुत्र संजय पांडे यहां हल्दूचौड़ के दौलिया गांव में किराये के मकान में रहता था। वह नया बाजार स्थित ‘गोल्ज्यू प्लाईवुड एंड हार्डवेयर स्टोर’ में काम करने के साथ-साथ दो ई-रिक्शा भी किराये पर चलवाता था। मेहनती और मिलनसार स्वभाव के कारण वह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव के नाम पर जनता की भावनाओं से खेलने वाली भाजपा अब किस मुंह से वोट मांगेगी: हरेंद्र बोरा

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, गत शुक्रवार को आकाश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जब उसकी हालत बिगड़ी, तो दुकान स्वामी मोहन भट्ट और अन्य सहयोगियों ने उसे तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद रविवार शाम आकाश की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चाचा की अंत्येष्टि में गए भतीजे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

सिर से उठा सेहरा, घर में पसरा मातम

आकाश की मौत ने उसके परिवार और परिचितों को गहरा सदमा दिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी सगाई हुई थी और जल्द ही उसके सिर पर सेहरा सजने वाला था। घर में शादी की तैयारियां शुरू होने ही वाली थीं कि उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का कुनबा बढ़ाते तिलकराज बेहड़ के भांजे अक्षित मिड्ढा ने परिवार संग थामा हाथ का साथ