
राजू अनेजा,रुद्रपुर। स्टडी वीजा का झांसा देकर एक युवती के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के दो भाइयों ने पहले युवती को दुबई ले जाकर उसकी अस्मत लूटी और फिर धमकी देकर दिल्ली बुलाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।
पीड़िता, जो पंजाब के पटियाला की रहने वाली बताई जा रही है, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के सिलसिले में आरोपियों के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों भाइयों ने उसे अपने जाल में फंसाया और विदेश ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पहले पटियाला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। जांच के लिए उपनिरीक्षक नेहा राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
- तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम

