इंदिरा और पटेल का योगदान देश में अतुलनीय : अलका पाल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । महानगर कांग्रेस जिला कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का त्याग और बलिदान भारत के अमर इतिहास में दर्ज है। वही सरदार पटेल के द्वारा देश की आजादी के बाद जिस तरह से देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया गया, दुनिया के इतिहास में कहीं और नहीं दिखाई देता। आज हम सबको उनके बताएं पर मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है ।वही एआईसीसी सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि इंदिरा और पटेल कल और आज भी इस देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन दोनों ही महान नेताओं का समर्पण देश को मजबूती प्रदान रहेगा। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा_पटेल अमर रहे कि जोरदार नारेबाजी कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, टीका सिंह सैनी, अकरम बेग,अब्दुल समद ,इकबाल अदीब, विनोद मेहरोत्रा, सुरेंद्र वाटला, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी,अनिल सिंह,राशिद फारूकी, महेंद्र बेदी,शाह आलम, परम सिद्धू, सरीम सैफी, सादन इकबाल, डॉक्टर आरिफ, अक्षत मिड्ढा, नजमी अंसारी, अनीस अंसारी ,शरद पंत, इदरीस अंसारी, रियासत हुसैन, साबिर हुसैन, राकेश भगत, कलुआ महावीर, सुंदरलाल पाल, जगदीश पाल, राकेश भगत, मोहम्मद सेफ, संजय अरोड़ा, कलुआ महागीर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पेट्रोल पंप की कार्ड स्वैप मशीन से साइबर ठगी की रकम का खेल! दो प्रतिशत कमीशन पर बदलते थे ठगी के पैसे, तीन पर मुकदमा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के दो गांजा तस्कर अल्मोड़ा में गिरफ्तार, बाइक से ले जा रहे थे 10.885 किलो गांजा