राजू अनेजा,काशीपुर (उधम सिंह नगर)। जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 36 महीनों में जिले में 118 लोगों की हत्या हो चुकी है। कुमाऊं मंडल की औद्योगिक नगरी ऊधम सिंह नगर लगातार अपराध के ग्राफ में शीर्ष पर बनी हुई है। चोरी, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, वाहन चोरी, फायरिंग, अपहरण के साथ-साथ हत्या की वारदातें यहां आम होती जा रही हैं।
आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जिले के जसपुर, काशीपुर, कुंडा, आईटीआई, बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा और झनकइया समेत 17 थाना क्षेत्रों में बीते 36 माह में 116 महिला-पुरुषों की हत्या हो चुकी है। वर्ष 2023 और 2024 में जिले में 44-44 हत्याएं दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 12 महीनों में 28 लोगों की जान जा चुकी है।
हालिया घटनाओं पर नजर डालें तो अक्टूबर माह में नानकमत्ता में इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हुए विवाद में नितिन सिंह की हत्या कर दी गई। वहीं लालपुर किच्छा में मकान स्वामी के पुत्र ने किरायेदार उड़ीसा की युवती की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। इधर रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में गोली लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।
जिले में भूमि विवाद बन रहे हत्याओं की जड़
औद्योगिक नगरी ऊधम सिंह नगर में जमीन विवाद अब सबसे बड़ा जानलेवा कारण बनता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जमीन के झगड़ों में एक नहीं बल्कि चार-चार लोगों की जान तक ली जा चुकी है। बीते पांच वर्षों में हुई अधिकांश हत्याओं के पीछे भूमि विवाद ही सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अधिकतर मामलों का खुलासा भी किया है। ताजा मामला प्रीत विहार, फाजलपुर महरौला का है, जहां जमीन विवाद में हुई फायरिंग में मजदूर कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई।
बीते वर्षों में भूमि विवाद में हुई प्रमुख हत्याएं
28 अगस्त 2020: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की राजा कॉलोनी में चार लोगों की सनसनीखेज हत्या।
16 जून 2021: जमीन की मेड के विवाद में दो भाइयों की हत्या।
1 मई 2022: रुद्रपुर में मोनू की हत्या, सौतेले भाई छुटकन साहनी की गिरफ्तारी।
7 अगस्त 2023: जायजाद के लिए भाई की हत्या करने वाला गुरदेव गिरफ्तार।
9 सितंबर 2024: संपत्ति बंटवारे में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या।
28 अप्रैल 2025: गल्ला मंडी में दुकान कब्जे के विवाद में गुरमेज सिंह व उनके बेटे मनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या।
जिले में लगातार बढ़ रही हत्याएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अपराधियों के बढ़ते हौसले प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं।
ताजा खबर
- विदेश में नौकरी के नाम पर धोखा ! गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बनाया बंधक, दिल्ली–पंजाब तक फैला नेटवर्क
- चलती ट्रेन में लूट का खुलासा! मालिक के ही पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 दबोचे
- हल्द्वानी के गुरआशीष सिंह चड्ढा बने जेईई-मेन उत्तराखंड टॉपर, हासिल की 99.99 परसेंटाइल
- SDM खुद मरीज बनकर पहुँचीं और पकड़ा फर्जी डॉक्टर; अवैध दवाओं के साथ तमंचा और बारहसिंघा के सींग बरामद
- अब अली खां चौक बनेगा काशीपुर की नई पहचान, 15 अगस्त पर महापौर लहराएंगे 138 फीट का तिरंगा
- भीमताल: समुदाय विशेष के युवक पर शोषण का आरोप, भड़का आक्रोश; व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली में दिया धरना
- रानीबाग में रोडवेज बस का कहर: 5 साल की मासूम को कुचला, 20 मीटर तक घसीटा; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तिथि घोषित: 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे आएगा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम
- “काशीपुर में महिलाओं के आधुनिक फैशन को मिला नया ठिकाना ‘भारतीयम वस्त्रा’ – दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
- गदरपुर की सियासी पिच पर गुंजन का दमदार शॉट, क्या पांडे के किले में सेंध की तैयारी?

