
राजू अनेजा, काशीपुर।शहर का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाला द्रोणा सागर तीर्थ इन दिनों सुबह-शाम सैर करने वालों की सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है। हर दिन हजारों लोग यहां वॉक, योग और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब यही सुकून भरा स्थल लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है।
द्रोणा सागर के चारों ओर बने करीब 750 मीटर लंबे वॉकिंग ट्रैक पर खड़ा वर्षों पुराना एक विशालकाय सूखा दरख्त किसी भी वक्त बड़े हादसे को दावत दे रहा है। इसकी जर्जर हालत और गिरती टहनियां यहां आने वाले लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं।
क्या कहते है अधिकारी
द्रोणा सागर में लगे उक्त पेड़ को लेकर वन विभाग को चिट्ठी लिखकर उसको हटाने की कवायद शुरू कर दी है, वन विभाग की टीम द्वारा अति शीघ्र उक्त पेड़ को हटवा दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


