
राजू अनेजा,हल्द्वानी। कुमाऊं में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही पुलिस की आक्रामक मुहिम लगातार असर दिखा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को सख्ती से जमीन पर उतार रहीं आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल एक बार फिर नशा कारोबारियों पर कहर बनकर टूटी हैं। “खाकी की शेरनी” के नाम से चर्चित आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में रेंज एसओटीएफ टीम और थाना वनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 39.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अली मस्जिद के पास नाले किनारे बंद गली में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दी राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू निवासी थाना कोतवाली वनभूलपुरा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल महिला को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से इलाके में सक्रिय हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। महिला तस्कर के खिलाफ थाना वनभूलपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को कुमाऊं पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आईजी रिद्धिम अग्रवाल की सख्त रणनीति और लगातार मॉनिटरिंग के चलते नशा तस्करों में खौफ का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार छोटे-बड़े सभी नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान को और तेज किया जा रहा है।
संयुक्त कार्रवाई में थाना वनभूलपुरा के उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद समेत एसओटीएफ टीम के जवान शामिल रहे। टीम की सतर्कता और मुस्तैदी से यह कार्रवाई सफल हो सकी।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट संदेश दिया कि उत्तराखण्ड में नशा तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस कठोरतम कार्रवाई जारी रखेगी और “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाएगा।
ताजा खबर
- कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल… कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

