चौबीस घंटे जनता की हिफाजत करने वाली खाकी की सेहत की हुई जांच, एसपी ने भी कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें -

 

कोतवाली परिसर में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों ने कराया परीक्षण

राजू अनेजा,काशीपुर। दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाली खाकी की सेहत का ख्याल रखते हुए Lions Clubs International से जुड़े लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर एवं KVR Hospital के संयुक्त तत्वावधान में कोतवाली परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया। पूरे आयोजन के दौरान जागरूकता और सेवा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रभारी प्रशांत कुमार, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार बुधानी तथा क्लब पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा पर नई अपडेट, सप्ताह में दो बार शुक्रवार और रविवार को दौड़ेगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस, जल्द शुरू होगा संचालन

 


शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य रोग परामर्श, नेत्र परीक्षण, अस्थि घनत्व जांच, कान-नाक-गला परीक्षण, रक्तचाप एवं शर्करा जांच, हृदय परीक्षण, यकृत एवं गुर्दा संबंधी जांचों सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक जांच कराई और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी लिया। कई पुलिस कर्मियों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को समय की जरूरत बताते हुए ऐसे आयोजनों को बेहद उपयोगी बताया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वरूप किशोर सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। कई बार लंबे समय तक ड्यूटी और व्यस्त कार्यशैली के चलते वे अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पुलिस कर्मियों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी देने के साथ उन्हें जागरूक भी करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही समाज को बेहतर सुरक्षा दे सकता है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी रक्त एवं शर्करा जांच कराकर सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से पुलिस अधिकारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
शिविर के सफल आयोजन में रीजन चेयरपर्सन अनुराग सोलंकी, विवेक पैगिया उर्फ निक्की, मनोज अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, मनीष गुप्ता, मयंक गुप्ता, रुपेश अग्रवाल, मनीष बिंदल, मोहित बोहरा, संजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संतोष मेहरोत्रा, पंकज बिंदल, हरप्रीत सिंह सेठी, रमनदीप सिंह, धीरज अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष विपिन तोमर सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
वहीं KVR Hospital की चिकित्सकीय टीम में डॉ. सुमित चौहान, मोहित वोहरा, अमित चौहान, जशन, कलश, खुशनुमा, शादाब, छाया, आरिफ, मोनी, नौशाद एवं तन्या सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की श्रेया अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े झंडे, 98% अंकों के साथ क्षेत्र का नाम किया रोशन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई रिजल्ट के बाद दुखद खबर: फेल होने से आहत पूर्व पालिकाध्यक्ष के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या