पटाका फोड़ बुलेट वालों पर टूटा खाकी का कहर, एक्शन में “सिंघम” बुधानी

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर। शहर में कान फोड़ने वाली पटाका बुलेट, बाजारों में स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से अराजकता फैलाने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ काशीपुर पुलिस ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मोर्चा संभाला कोतवाली के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक नवीन बुधानी ने, जिन्होंने देर शाम मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया।
मुख्य बाजार में पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की गई, जबकि रैश ड्राइविंग करने वाले और रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ जमकर चालान किए गए।
अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में पुलिस की सख्ती देखते ही कई बाइक सवार रास्ता बदलते नजर आए, जबकि पटाका बुलेट चलाने वालों में खौफ साफ दिखाई दिया। व्यापारियों और आम लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को राहत देने वाला कदम बताया।
काशीपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर की शांति और आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
पुलिस का कहना है कि शहर में अमन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पुणे हादसे में जान गंवाने वाले बिंदुखत्ता के मास्टरशेफ मनीष का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, 'मां के लिए कूलर खरीदना' रह गया आखिरी वादा