लालकुआं: नीली बत्ती लगी कार से रौब झाड़ना पड़ा भारी; सीआरपीएफ कमांडेंट का पुत्र बताकर पुलिस को चमकाने वाला युवक धराया

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नीली बत्ती और दिल्ली पुलिस की प्लेट लगी एक संदिग्ध कार को रोककर बड़ी कार्रवाई की है। नैनीताल से दिल्ली लौट रहे एक युवक और युवती को जब पुलिस टीम ने रोककर कार पर लगी नीली बत्ती के संबंध में पूछताछ की, तो चालक ने खुद को दिल्ली सीआरपीएफ (CRPF) के एक कमांडेंट का पुत्र बताते हुए रौब झाड़ने की कोशिश की। युवक का दावा था कि वह अपने पिता की सरकारी गाड़ी लेकर आया है, लेकिन जब पुलिस ने इस संबंध में दस्तावेज या ठोस सबूत मांगे, तो वह कोई भी साक्ष्य पेश नहीं कर सका और पुलिसकर्मियों से उलझने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी

युवक के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और फर्जी तरीके से नीली बत्ती के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने युवक की जमकर फटकार लगाई और नियमों के उल्लंघन के आरोप में उक्त कार को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पद या रसूख के नाम पर यातायात नियमों की अनदेखी और फर्जी पहचान का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें