नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

खबर शेयर करें -
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने और उससे लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार (निवासी शक्तिनगर, बिजनौर) को रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर बैरियर के पास से दबोचा। आरोपी के कब्जे से पीड़ित से ठगे गए रुपयों में से 1 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर यह सफलता हासिल की।
हथियार के बल पर की थी मारपीट, पूर्व में भी दर्ज हैं आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे
एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 10 अगस्त को कुंडेश्वरी निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और तमंचे के बल पर मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि गिरोह ने सुनियोजित तरीके से ब्लैकमेलिंग की योजना बनाई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजेंद्र कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर काशीपुर व आईटीआई थाने में जालसाजी और धोखाधड़ी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम अब मामले में शामिल अन्य फरार सह-आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने क्षेत्रवासियों को दी श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं; सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश