लालकुआं में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई: अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने थमाया नोटिस

खबर शेयर करें -

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए लालकुआं क्षेत्र में गैस एजेंसी और दो पेट्रोल पंपों पर औचक छापेमारी की। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार वर्मन के नेतृत्व में हुई इस जांच के दौरान सुरुचि गैस एजेंसी में अभिलेख (रिकॉर्ड) अधूरे पाए गए, जबकि मस्तान सर्विस स्टेशन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने इन दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल... कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल

इस छापेमारी के दौरान टीम ने श्री राम पेट्रोलियम मोटाहल्दू का भी निरीक्षण किया। लंबे समय से मिल रही लापरवाही और नियमों की अनदेखी की शिकायतों पर विभाग की इस त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है। निरीक्षण टीम में जिला पूर्ति अधिकारी के साथ विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक एके सिंह और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत भी शामिल रहे। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें