बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर दीपक बाली, जलभराव रोकने को कसी कमर,शहर के बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई शुरू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। महापौर दीपक बाली ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान शुरू करा दिया है। गुरुवार को उन्होंने मानपुर रोड स्थित आरके फ्लोर मिल के पीछे गैबिया नाले में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बरसात से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर दीपक बाली ने साफ कहा कि इस बार शहरवासियों और व्यापारियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए गैबिया नाले के साथ-साथ महादेव नहर, कलश मंडप वाला नाला, नकटिया नाला समेत सभी प्रमुख नालों और नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नालियों की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है ताकि बरसात के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में चमके हल्द्वानी के शटलर सार्थक जोशी, ऑल इंडिया अंडर-13 बैडमिंटन में जीता एकल और युगल का खिताब

महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने नालों और नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं उसे हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम खुद कार्रवाई करेगा और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे शहर को परेशानी में नहीं डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला

महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम बरसात के दौरान भी पूरी तरह सतर्क रहेगा। इसके लिए विशेष टीम गठित की जाएगी, जो लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखेगी और कहीं भी जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से नालों और नालियों में कूड़ा न डालने तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की।

इस दौरान पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, सादिक हुसैन, सुरेश सैनी, मयंक मेहता, सीमा सागर, शाह आलम, देव प्रजापति, प्रिंस बाली, घनश्याम सैनी, बीना नेगी, रोहित कुमार, प्रकाश नेगी, अशोक सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक गणेश प्रसाद, मुकर्रम, इकबाल, चौधरी समरपाल सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर, सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से गूंजी दुग्धशाला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad