काशीपुर को मॉडल शहर बनाने के लिए महापौर का महाअभियान ! अब गली कितनी भी छोटी हो या संकरी, हर चौखट पर पहुंचेगी कूड़ा गाड़ी

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। स्वच्छता के मोर्चे पर काशीपुर ने देश में नई मिसाल कायम कर दी है। अब शहर की संकरी से संकरी गलियों तक भी कूड़ा गाड़ी पहुंचेगी। इसी के साथ काशीपुर देश का पहला ऐसा नगर निकाय बन गया है, जहां हर घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था लागू होने जा रही है।
यह संभव हुआ है महापौर दीपक बाली की दूरदर्शी सोच और लगातार प्रयासों से। उनके निर्देशन में तैयार की गई ‘गली यान’ नाम की विशेष ई-ट्रॉली कार्ट ने सफाई व्यवस्था को नई दिशा दी है। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बेहद संकरी गलियों में भी आसानी से चल सकती है और इसमें चालक की सीट घूम जाती है, जिससे वाहन को मोड़ने या रिवर्स करने की जरूरत नहीं पड़ती।
करीब तीन माह की मेहनत और विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार इस गाड़ी को देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग बताया जा रहा है। नगर निगम का मानना है कि इससे कूड़ा प्वाइंट की समस्या खत्म होगी और घर-घर से कचरा उठान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: साक्षात 'देवदूत' बने SSP मंजूनाथ टीसी; चलती बस के टायर में लगी आग, खुद मोर्चा संभाल यात्रियों को निकाला सुरक्षित और बुझाई आग

CSR से मिली मजबूती, 50 लाख से बदली तस्वीर

इस महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने में नैनी पेपर्स लिमिटेड ने अहम योगदान दिया है। कंपनी ने CSR फंड के तहत करीब 50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की, जिससे नगर निगम को 10 ई-रिक्शा टिपर और 19 ई-ट्रॉली कार्ट उपलब्ध कराई गई हैं। इन टिपर में गीला, सूखा, सेनेटरी और प्लास्टिक कचरे के लिए अलग-अलग डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे कचरे का पृथक्करण भी आसान होगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में दिखा उत्साह

नगर निगम परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा। महापौर दीपक बाली ने कहा कि “पूरा काशीपुर मेरा बेडरूम है और इसे साफ-सुथरा रखना मेरी जिम्मेदारी है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को रोकने में भी आगे आएं।उन्होंने नैनी पेपर्स लिमिटेड का आभार जताते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की और कंपनी को नगर निगम का “सफाई एम्बेसडर” बनाने का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सुरई वन रेंज में बाघ का आंतक; 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, जंगल में मवेशी चराने के दौरान हुआ हमला

विकास को लेकर महापौर का विजन साफ

महापौर दीपक बाली ने कहा कि उनका लक्ष्य काशीपुर को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाना है। उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान द्रोणा सागर और चैती मेला परिसर को नगर निगम के अधीन लेकर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने सहमति जताई।

‘कर्मयोगी मेयर’ की सराहना

नैनी पेपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल ने महापौर दीपक बाली की सराहना करते हुए उन्हें कर्मयोगी बताया। उन्होंने कहा कि महापौर में शहर को बदलने का जुनून है और उनकी सोच के साथ जुड़कर कोई भी काम असंभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी से किया दुष्कर्म; सौतेली मां ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

अब डिजिटल निगरानी की तैयारी

नगर निगम अब कचरा प्रबंधन को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके तहत शहर को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जोड़ने की तैयारी चल रही है, जिससे कूड़ा संग्रहण की पूरी व्यवस्था डिजिटल निगरानी में आ जाएगी।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार, पार्षदगण, सामाजिक संगठन, उद्यमी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, काशीपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो कदम उठाया है, वह देश के अन्य शहरों के लिए एक मिसाल बनने की ओर बढ़ रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad