मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा

खबर शेयर करें -
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पीड़िता की मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोरी को नशीली दवाएं खिलाकर महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया और वह तीन माह की गर्भवती निकली। पीड़िता की मां द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी की घिनौनी करतूत सामने आई। मामले में पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद नजीर (निवासी रसौली बाजार, जिला बाराबंकी, यूपी) को रुड़की रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद की रहने वाली है महिला, तीन साल से आरोपी के साथ रह रही थी किराए के मकान में
मूलरूप से गाजियाबाद निवासी महिला पिछले तीन वर्षों से आरोपी नजीर के साथ रुड़की में किराए के मकान में रह रही थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे नशीली गोलियां देकर दुष्कर्म करता था और विरोध करने पर डराता-धमकाता था। घटना के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है और अब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पार्टी के संस्थापक वीरेंद्र पुरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुटिया में अचेत मिले; करंट लगने की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान