काशीपुर में बढा भाजपा का कुनबा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली के नेतृत्व में मुकेश चावला सहित सैकड़ों लोग हुए भाजपा में शामिल

BJP clan increased in Kashipur, hundreds of people joined BJP under the leadership of senior BJP leader Deepak Bali

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । काशीपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान ने बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसॉर्ट में आयोजित पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की मौजूदगी और भाजपा नेता दीपक बाली के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल किया। शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश चावला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा अनेक ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान पार्षद पूर्व पार्षद एवं अनेक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट का सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने पार्टी में शामिल सभी लोगोंका हृदय से आभार व्यक्त किया और उनका माल्यार्पण कर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि सभी को भाजपा में पूर्ण सम्मान दिया जाएगा ।सब पार्टी को अपना परिवार समझकर पार्टी को आगे बढ़ाएं ।उन्होंने कहा कि आज सैकड़ों लोगों का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्पष्ट प्रमाण है कि लोग भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं ।मोदी जी और पुष्कर सिंह धामी जी ने विकास को जिस तेजी से आगे बढ़ाया है उससे जनता पूरी तरह संतुष्ट है और निरंतर भाजपा से जुड़ रही है। श्री भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम संयोजक दीपक बाली को धन्यवाद दिया

 

आज के सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ गिरीश चंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल रजत सिद्धू बृजेश पाल सिंह नगर मंडल महामंत्री बिजेंद्र सिंह डॉ विजय शर्मा सुधा शर्मा अमित सक्सेना राधा चौहान राज दीपिका मधुर सीमा चौहान पार्षद गंधार अग्रवाल मंजू यादव अजय शर्मा पूजा विर्क सुधा शर्माआनंद वैश्य पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचोरा मोहित चौहान पार्षद वैशाली गुप्ता गुरबख्श बग्गा भूपेंद्र सिंह बग्गा पार्षद सुरेश सैनी हर्ष बाली पुष्कर बिष्ट रवि पाल ईश्वर गुप्ता राजकुमार यादव सुरेंद्र सिंह जीना तेजवीर सिंह चौहान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता दीपक बाली के नेतृत्व में आज भाजपा में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गीता रावत ,जिला उपाध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के सचिव अभिताभ सक्सेना एडवोकेट पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक विधानसभा संयोजक जसवीर सिंह सैनी मनीष चावला पूर्व युवा मोर्चा जिला महासचिव पवित्र शर्मा हरीश सैनी मुकेश पाहवा पार्षद देव प्रजापति अनिल चौहान, मनोज बाली, दीप प्रकाश पंत ,पूर्व पार्षद सर्वेश बाली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला महासचिव मनोज बाढला ग्राम गढ़ी इंदरजीत के प्रधान अजय , लक्ष्मीपुर लच्छी के प्रधान शमशेर बांसखेड़ा के प्रधान शकील अहमद पैगा के प्रधान अरविंद कुमार बघेला वाला के प्रधान नौबहार गुलरिया प्रधान रियासत हुसैन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिल सिंह पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश विमल वर्मा धीरज वर्मा नितिन अरोरा साहब सिंह चड्ढा कपिल शर्मा आप की महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खोखऱ रवि छाबड़ा पारस कपूर विदुशेखर शर्मा समीर चतुर्वेदी जसपाल सिंह टिल्लू सहित करीब 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आयोजन स्थल पर इतनी भीड़ थी कि पूरा हाल खचाखच भर गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता दीपक बाली ने सभी का आभार व्यक्त किया वही कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता मोहन बिष्ट ने किया