रिश्तों का कत्ल: कलयुगी पिता पर बेटी को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक माँ ने अपने ही पति पर अपनी अविवाहित बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने और उसे मोबाइल पर भद्दे संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव

अश्लील मैसेज और छेड़छाड़ का आरोप

कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, रामनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति अपनी ही बेटी के व्हाट्सएप पर लंबे समय से गंदे और अश्लील मैसेज भेज रहा था। आरोप है कि वह अक्सर बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने का प्रयास भी करता था। डरी-सहमी बेटी ने जब अपनी माँ को इस आपबीती की जानकारी दी, तो माँ ने पति का विरोध किया। लेकिन आरोपी ने सुधारने के बजाय अपनी पत्नी को ही डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बेटी की सुरक्षा का डर सता रहा है, जिसके बाद उसने कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। रामनगर कोतवाली के प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर और महिला उपनिरीक्षक द्वारा युवती के दर्ज बयानों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते पर लगे इस दाग से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad