हल्द्वानी: इंस्टाग्राम में दोस्ती..निजी फोटो को वायरल करने की धमकी..शादी का दबाव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, । एक युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से हल्द्वानी निवासी एक युवती से दोस्ती हो गई। युवक युवती के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती के राजी न होने पर युवक उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप

हल्द्वानी निवासी एक 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि सितंबर 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती भागलपुर बिहार निवासी गौरव तिवारी के साथ हो गई। अब युवक युवती के से शादी करने का जिद कर रहा है लेकिन युवती शादी के लिए मना कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी

युवक ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती बहुत दिनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। अंतत: उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में बारिश का कहर: धारचूला में भूस्खलन से चीन सीमा का संपर्क टूटा, नैनीताल-बागेश्वर के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
Ad