
राजू अनेजा, रुद्रपुर।रुद्रपुर की सियासत में एक बार फिर नेताजी के बिगड़े बोलों ने तूफान खड़ा कर दिया है। ताजा वायरल वीडियो में नेताजी ने न सिर्फ लोगों को बल्कि मीडिया को भी “मदारी के डमरू के आगे नाचने वाला” बताकर निशाना साधा है। बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बवाल मच गया है और मामला उधम सिंह नगर से निकलकर पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बन गया है।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब नेताजी अपनी बयानबाजी को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी त्रिशूल चौक पर शिलापट में विधायक का नाम न होने को लेकर दिए गए उनके बयान ने उन्हें जमकर सुर्खियों में ला दिया था। बार-बार फिसलती जुबान अब उनके लिए ही नहीं, बल्कि पार्टी के लिए भी मुश्किल खड़ी करती नजर आ रही है।
चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में इस तरह के बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो नेताजी के ऐसे बयान विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे रहे हैं, वहीं पार्टी की छवि पर भी असर पड़ रहा है। खासकर तब, जब प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है और सरकार विकास के एजेंडे के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है।
नेताजी के इन विवादित बयानों से कहीं न कहीं मुख्यमंत्री की साफ-सुथरी छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है और नेताजी अपनी जुबान पर लगाम लगाते हैं या फिर सियासी तापमान यूं ही चढ़ता रहेगा।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

