राजू अनेजा,लालकुआं ।इज्जतनगर मंडल में एक जनवरी से नई रेल समय-सारणी लागू कर दी गई है। इसके तहत लालकुआं सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों से संशोधित समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।
नई समय-सारणी के अनुसार 12039 काठगोदाम–नई दिल्ली एक्सप्रेस अब काठगोदाम से 15:10 बजे के बजाय 15:15 बजे प्रस्थान करेगी। 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस 18:10 के स्थान पर 18:15 बजे रवाना होगी।
15056 रामनगर–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से 19:55 की बजाय 19:45 बजे चलेगी।
15061 कासगंज–लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से 17:25 के बजाय 17:20 बजे, जबकि 15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से 19:50 की जगह 19:45 बजे प्रस्थान करेगी।
15063 रामनगर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब 05:30 के स्थान पर 05:50 बजे रवाना होगी।
सवारी गाड़ियों में भी बदलाव किया गया है। लालकुआं–मुरादाबाद सवारी सुबह 08:40 के बजाय 08:25 बजे तथा शाम की सवारी 17:00 की जगह 16:50 बजे चलेगी।
लालकुआं–कासगंज सवारी 11:00 के बजाय 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं बरेली सिटी–लालकुआं सवारी बरेली सिटी से 14:25 के स्थान पर अब 14:00 बजे रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
ताजा खबर
- ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
- युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
- रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
- हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
- दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
- नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
- उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
- सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात
- रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

