हल्द्वानी: परिवार का सहारा बनने दिल्ली गई निशा की पति ने की हत्या; दूसरी शादी के 10 दिन के भीतर बेड में मिला शव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा (वार्ड संख्या 32) निवासी निशा परवीन की दिल्ली में हुई नृशंस हत्या के बाद मंगलवार को जैसे ही उसका शव घर पहुँचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निशा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और सहारा बनने के लिए कुछ साल पहले दिल्ली रोजगार की तलाश में गई थी, जहाँ उसने एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वहाँ उसकी मुलाकात बिहार निवासी मोहम्मद एजाज से हुई और दो साल की दोस्ती के बाद दोनों ने 24 अप्रैल 2026 को प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि, शादी के महज कुछ ही दिनों बाद उनके रिश्तों में दरार आ गई, जिसका अंत एक दर्दनाक हत्याकांड के रूप में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बेड में छिपाया शव और कमरे में लगा दिया ताला

निशा के पिता तस्लीम के अनुसार, एजाज ने निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बेड के नीचे छिपाकर कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। इस जघन्य अपराध का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को बंद कमरे से दुर्गंध आने लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी एजाज को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि स्थानीय हल्द्वानी पुलिस के पास अभी इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं पहुँची है। निशा की यह दूसरी शादी थी; इससे पहले 2022 में हुए उनके पहले विवाह का कुछ ही समय बाद तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप

पिता का संघर्ष और बेटी की अंतिम विदाई

निशा के पिता, जो पहले दर्जी का काम करते थे और अब परिवार के भरण-पोषण के लिए ऑटो चलाते हैं, शनिवार को सूचना मिलते ही दिल्ली पहुँचे थे। मंगलवार को वह अपनी बेटी का शव लेकर हल्द्वानी लौटे, जहाँ नम आँखों के साथ निशा को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिवार के लिए निशा एक बड़ी उम्मीद थी, जिसका इस तरह दुनिया से जाना पूरे मोहल्ले को गमगीन कर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार चयन; स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में मनवाया प्रतिभा का लोहा, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर