अब ज़िंदगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा…” लिखकर अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,नैनीताल। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पार्किंग में खड़ी कार के भीतर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का खून से लथपथ शव मिला। हाथ में पिस्टल और पास में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
मौके पर मिले सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने लिखा  कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है। वह अब ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का। सुसाइड नोट में लिखा है कि कुमाऊँ आयुक्त, डीएम,  एसएसपी, उनकी पत्नी को संभाल ले ताकि वह गलत कदम नहीं उठाए। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे और दुकानों पर आज चल सकता है बुलडोजर; 15 प्रतिष्ठान निशाने पर, व्यापारियों में हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है।
एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  दो महीने पहले की थी बेटी की शादी, पत्नी, बेटी और दामाद ने दराती से काटकर की व्यक्ति की हत्या

 

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे देवस्थल; परिवारों में कोहराम

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें