
राजू अनेजा,रामनगर। कुमाऊं से राजधानी देहरादून तक सफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग बनी रामनगर-देहरादून रेल सेवा को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन के संचालन के दिन तय कर दिए हैं। अब यह एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। हालांकि ट्रेन किस तारीख से पटरी पर दौड़ेगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित चंडीगढ़ एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 15310 रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 15309 देहरादून से शाम 3:55 बजे प्रस्थान कर रात करीब 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।
यह ट्रेन रामनगर, काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। अभी तक यात्रियों को देहरादून जाने के लिए कई बार बसों या दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा सीधे रेल मार्ग से उपलब्ध होगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन में कुल 17 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान, द्वितीय वातानुकूलित, तृतीय वातानुकूलित, कुर्सीयान, सामान्य और द्वितीय बैठक श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे। इससे हर वर्ग के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि पौड़ी सांसद Anil Baluni की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इस रेल सेवा को मंजूरी दी थी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे।
रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक Ramkumar Barnwal ने बताया कि रेलवे बोर्ड से पत्र प्राप्त हो चुका है। अब गोरखपुर रेलवे से अंतिम अनुमति मिलने के बाद ट्रेन संचालन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं और जल्द ही यात्रियों को नई रेल सेवा का लाभ मिलने लगेगा।
ताजा खबर
- नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ेगा जनसैलाब, एडीएम विवेक राय ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
- चेयरमैन का ताज सजने बनने के बाद क्या होगा अभिषेक का अगला कदम?
- श्रीराम संस्थान के चार छात्रों ने टीसीएस में लहराया परचम, कैंपस में जश्न का माहौल
- मतदाता सूची के शुद्धिकरण को चीमा ने दी धार, परिवार सहित कराया नाम दर्ज
- विकास की पिच पर बाली की बैटिंग जारी, एक करोड़ की 7 सड़कों के शिलान्यास से फिर जड़ा छक्का
- शक्तिफार्म में सिरफिरे प्रेमी की दुस्साहसिक वारदात: बात करने से इनकार पर महिला मित्र पर झोंका फायर; सीने को छूकर निकली गोली, आरोपी फरार
- आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री
- भारतीय निशानेबाजी के ‘स्वर्णिम सितारे’ जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून: फूट-फूटकर रो पड़ीं शिष्या मनु भाकर, सीएम धामी और ओलिंपिक विजेताओं ने दी श्रद्धांजलि; वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
- द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग: धू-धू कर जली निसान मैग्नाइट; सूझबूझ से बची गौचर से हल्द्वानी जा रहे तीन युवकों की जान
- कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां तेज: वैदिक मंत्रोचार के बीच मालपुए महाप्रसाद का निर्माण शुरू; हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 30 हजार से अधिक भक्तों ने टेका मत्था

