
राजू अनेजा,काशीपुर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपितों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से न्यायालय में पेश न हो रहे वारंटियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक व बब्लू (एनडीपीएस एक्ट), मलखान सिंह सैनी (शस्त्र अधिनियम), मुकेश कुमार (दहेज उत्पीड़न व मारपीट), मलकीत सिंह तथा दौलत राम उर्फ मुन्ने (आबकारी अधिनियम) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
अभियान में उपनिरीक्षक सौरभ भारती, देवेंद्र सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह सामंत तथा कांस्टेबल ज्ञानेंद्र, सचिन, किरण मेहता व धीरज सिंह शामिल रहे।
ताजा खबर
- गुलदार का आतंक: चारा लेने गए बुजुर्ग को बनाया निवाला, वन मंत्री के गृह क्षेत्र में 5वीं मौत से भारी आक्रोश
- उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; भटवाड़ी तहसील में था केंद्र, दहशत में आए लोग
- लालकुआं: संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बच्ची की मौत; पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
- अब नहीं बदलनी पड़ेगी बस, काशीपुर से नैनीताल-लोहाघाट का सफर होगा आसान
- तराई में मतांतरण की दस्तक, काशीपुर तक फैला नेटवर्क ! अमृतसर कनेक्शन, गांवों में सक्रिय मिशनरियां और प्रशासन की जांच से बढ़ी हलचल
- नैनीताल: फैंसी नंबरों का क्रेज; ‘0001’ के लिए वाहन स्वामी ने चुकाए 5.03 लाख रुपये, विभाग को मिला बंपर राजस्व
- स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर की दमदार छलांग, अब देहरादून को पछाड़ने की तैयारी
- रुद्रपुर: मुख्य बाजार में चोरों का तांडव; एक साथ चार शोरूमों के ताले तोड़कर 10 लाख की नकदी पार
- सितारगंज: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अग्निवीर रमनजीत सिंह; नम आंखों से हजारों ने दी अंतिम विदाई
- क्रूड ऑयल संकट का असर: उत्तराखंड में 60% महंगा हुआ तारकोल, सड़क निर्माण और गड्ढा मुक्त अभियान पर संकट

