
राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजार से लेकर मॉल तक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। सड़कों पर हूटर बजाकर रौब गांठने वालों, काले शीशों में घूम रहे वाहन चालकों और रैश ड्राइविंग करने वालों पर पुलिस का डंडा जमकर चला। कई वाहनों के चालान काटे गए तो कई गाड़ियां मौके पर ही सीज कर दी गईं।
काशीपुर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी जैसा माहौल दिखाई दिया और नियम तोड़ने वालों में खलबली मच गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने SRS मॉल में छापामार कार्रवाई करते हुए “बुद्ध स्पा सेंटर” में जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस सख्ती के बाद अब नियम तोड़ने वालों में साफ डर दिखाई देने लगा है।
ताजा खबर
- उत्तराखंड में गर्मी का प्रचंड प्रहार: लू से लोग बेहाल, दून में सीजन का सबसे गर्म दिन..पारा 40 के करीब
- पिथौरागढ़: दूसरी बेटी होने पर पिता ने अस्पताल में काटा हंगामा; पुलिस ने नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: कालागढ़ रेंज में मिला नर बाघ का शव; आठ से दस वर्ष थी उम्र
- काशीपुर में चला ‘ऑपरेशन प्रहार’ का डंडा, हूटरबाजों-रैश ड्राइवरों पर टूटा पुलिस का कहर, SRS मॉल का बुद्ध स्पा सेंटर सीज
- नेता जी को सताने लगा टिकट कटने का डर! अब दून से लेकर दिल्ली तक लग रही हाजिरी
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी: 4 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, 20 मई के बाद बारिश देगी राहत
- मुख्यमंत्री ने चार अत्याधुनिक एंबुलेंस को किया रवाना; उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
- लालकुआं में बिजली संकट: टांडा के जंगल में हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया भारी-भरकम टावर; कई क्षेत्रों में अंधेरा
- होटल के बाथरूम में महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, कर्मचारी को एक साल की जेल के साथ 5000 जुर्माना
- बाजपुर में मेडिकल कारोबारियों का हल्लाबोल: 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद, एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

