पिथौरागढ़: रिश्तों में सेंध! नातिनी ने प्रेमी संग मिलकर चुराए दादी के गहने, जेवर बेचकर खरीदी ऑल्टो कार; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के जाजरदेवल क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक नातिनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही दादी के घर पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी के गहनों को बेचकर दोनों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए एक कार भी खरीद ली थी।

सीमांत जनपद के थाना जाजरदेवल पुलिस ने बीसाबजेड़ गांव में हुई एक दिलचस्प और गंभीर चोरी का खुलासा किया है। अपनी ही नातिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर दादी के जीवन भर की जमा पूंजी (सोने के गहनों) पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की रकम से खरीदी गई कार भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  “सर्वाइकल कैंसर के टीके से बेटियां मां नहीं बन सकेगी”ऐसी अफवाह फैलाने वाली आशा कार्यकर्ता पर गिरी गाज

अलमारी से गायब हुए थे पुस्तैनी जेवर

मामले का खुलासा तब हुआ जब 28 अप्रैल को बीसाबजेड़ निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी। महिला ने बताया कि उनके घर की अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, झुमके, नथ और मांग टीका रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। घर के ही किसी सदस्य पर शक होने के चलते पुलिस ने नातिनी अंजलि पर पैनी नजर रखी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

गहने बेचे और खरीद ली ऑल्टो कार

एसओ मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने जब अंजलि को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं। अंजलि ने कबूल किया कि उसने खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी अपने प्रेमी अमित बोरा के साथ मिलकर इस चोरी की साजिश रची थी।

  • साजिश: दोनों पिछले एक साल से संपर्क में थे और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता चुना।

  • ऐशो-आराम: दादी के गहने बेचने के बाद जो पैसा मिला, उससे अमित ने एक सेकेंड हैंड ऑल्टो कार खरीद ली ताकि दोनों घूम सकें।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर की दमदार छलांग, अब देहरादून को पछाड़ने की तैयारी

सातसिलिंग के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंजलि को सातसिलिंग के पास से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अमित बोरा को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल और चोरी के पैसों से खरीदी गई कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब मुकदमे में धारा 317(2) BNS (चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) भी जोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; देहरादून में ₹96 के पार, पहाड़ों में ₹98 के करीब पहुँचा दाम

पुलिस टीम की मुस्तैदी

इस सफलता में उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी, महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह और कांस्टेबल होशियार सिंह समेत महिला कांस्टेबल तनुजा कुमारी की अहम भूमिका रही।