प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

खबर शेयर करें -

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत जिला कारागार परिसर में वृक्ष भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में जेल प्रशासन और समिति के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कारागार परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

जेल प्रशासन और समिति के पदाधिकारियों ने रोपे पौधे

कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, जेलर योगेश कुमार तथा डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी के लिए शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, समाजसेवी दिवाकर मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता और वन दरोगा हरिनाम सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad