
राजू अनेजा, काशीपुर।तराई क्षेत्र के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से रामनगर से देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से काशीपुर समेत पूरे क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भेजे गए पत्र में इस रेल सेवा के संचालन को स्वीकृति दी गई है। गौरतलब है कि इस रूट पर पहले भी ट्रेन संचालित होती थी, लेकिन बाद में सेवा बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती नजर आ रही है।
सांसद बलूनी ने इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को बेहतर रेल सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश को काठगोदाम–देहरादून ‘नैनी दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार–नई दिल्ली रेल सेवा और देहरादून–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल चुकी हैं।
रामनगर–देहरादून रेल सेवा शुरू होने से काशीपुर, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को देहरादून आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि खर्च में भी कमी आएगी। खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह सेवा काफी लाभकारी साबित होगी।
कुल मिलाकर, यह रेल सेवा काशीपुर और तराई क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली साबित होगी।
ताजा खबर
- उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- ‘यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत’
- किच्छा में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले राइस मिल व्यवसायी सतीश खुराना का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास: अमित कुमार सैनी बने अपर एसपी और सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर, SSP ने पहनाए तमगे
- लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम
- रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा
- कमलेश चंदोला की बढ़ती सक्रियता से गरमाई लालकुआं की सियासत
- आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला
- काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की ‘डोज’, चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती
- 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान
- रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू

