रामनगर: AC फटने से शराब की दुकान में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

रामनगर। रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप स्थित ‘लीगर किला’ नामक विदेशी शराब की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं का छात्र लापता: पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, सर्विलांस व CCTV से तलाश जारी

कर्मचारियों में मचा हड़कंप, तत्काल पहुंची फायर टीम

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दुकान के अंदर अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत दुकान स्वामी और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला और काफी देर तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय पर काबू पाने से आसपास मौजूद दुकानों और पेट्रोल पंप तक खतरा टल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद: मोटाहल्दू में दिनदहाड़े बाइक चोरी, स्टेशन से उड़ाई स्कूटी रास्ते में छोड़ भागा चोर

एसी फटने से हादसे की आशंका, जांच में जुटा विभाग

फायर विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण दुकान में लगे एयर कंडीशनर (AC) का फटना माना जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहा है। फायर कर्मी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और दुकान स्वामी से जानकारी जुटाने के बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा के पथ से विधानसभा के शिखर तक... कमलेश चंदोला की बढ़ती सियासी दस्तक
Ad