रैंप वॉक, मस्ती और इमोशंस के बीच सीनियर्स को दी यादगार विदाई

खबर शेयर करें -

 

‏श्रीराम संस्थान के प्रबंधन विभाग में रंगारंग फेयरवेल पार्टी, छात्रों ने बिखेरा टैलेंट का जलवा

राजू अनेजा,काशीपुर।श्रीराम इंस्टीट्यूट के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित फेयरवेल समारोह यादगार बन गया। एमबीए प्रथम वर्ष, बीबीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, भावनाएं और रंगारंग प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिला।
आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक कर सभागार में खूब तालियां बटोरीं। सीनियर्स के सम्मान में डांस, मनोरंजक प्रस्तुतियां और फन गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान जूनियर्स और सीनियर्स के बीच भावुक पल भी देखने को मिले।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक डॉ. योग राज सिंह और प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्थान अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है।
निदेशक डॉ. योग राज सिंह ने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और कठिन परिश्रम से ही विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने विद्यार्थियों को परीक्षा में धैर्य और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मिस्टर और मिस फेयरवेल बने आकर्षण का केंद्र

समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर निर्णायक मंडल ने एमबीए के छात्र हर्ष को मिस्टर फेयरवेल और शिवानी को मिस फेयरवेल चुना। बीबीए की निशा कुमारी को मिस फेयरवेल जबकि बीकॉम ऑनर्स के प्रियांशु को मिस्टर फेयरवेल और शुभनीत कौर को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया।
निर्णायक मंडल की भूमिका सह-प्राध्यापिका सुरभि बंसल और डॉ. अर्शी सिद्दीकी ने निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष शोभित त्रिपाठी, समस्त प्रवक्ताओं और छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज: संजीव शर्मा मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त; 1060 व्यापारी चुनेंगे नई कार्यकारिणी