रुद्रपुर: स्कूल गई 10वीं की छात्रा लापता, युवक और उसके परिवार पर अपहरण का आरोप

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के दूधियानगर वार्ड से एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। कक्षा 10 में पढ़ने वाली यह छात्रा 2 मई को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक घटना के बाद से अपने माता-पिता के साथ घर से गायब है, जिससे उन्हें युवक के परिवार की मिलीभगत और छात्रा के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान

शिकायत के आधार पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस की अलग-अलग टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लेकर विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें