विकास के विजन को लेकर जनता के बीच पहुंचे सचिन ने मांगा आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

 

वर्षों से जनसेवा में समर्पित बाठला परिवार

 

राजू अनेजा,गढ़ीनेगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़ीनेगी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं। डोर-टू-डोर पहुंच रहे सचिन को लोगों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है।

सचिन बाठला ने कहा कि उनका परिवार विगत कई वर्षों से प्रधान सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करता आ रहा है। क्षेत्र की हर छोटी से बड़ी जनसमस्याओं से हमेशा रूबरू होकर उन्हें दूर करने का भरसक प्रयास किया गया है। चाहे सड़क, नाली, बिजली, पानी की समस्या हो या जरूरतमंद लोगों की सहायता का मामला, बाठला परिवार हर समय क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर कांग्रेस ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों पर अंकुश लगाने की मांग; NEET पेपर लीक और CBSE मार्किंग प्रणाली पर भी जताया आक्रोश

उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि आज लोग विकास और सेवा के नाम पर भाजपा और कमल के निशान को समर्थन देने का मन बना चुके हैं।

सचिन ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो गढ़ीनेगी को आदर्श नगर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में सड़क, नाली और पेयजल समस्याओं का युद्ध स्तर पर समाधान कराया जाएगा। प्रत्येक गली-मोहल्ले में बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सोलर लाइट लगाई जाएंगी ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: हैट्रिक की ओर 'दानी भाई'; लगातार दो सफल कार्यकालों के बाद भी एंटी-इन्कंबेंसी गायब, सोशल मीडिया पर अग्रिम बधाइयों की बाढ़

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही क्षेत्र में ग्रीन पार्क, मिनी स्टेडियम, गरीब परिवारों के लिए निशुल्क बारात घर तथा विद्यालयों के उच्चीकरण जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सचिन बाठला ने क्षेत्रवासियों से कहा कि यह चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने का नहीं बल्कि गढ़ीनेगी के भविष्य को संवारने का चुनाव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विकास, सेवा और भरोसे के प्रतीक कमल के निशान पर मतदान कर गढ़ीनेगी को एक नई पहचान दिलाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल, हरेंद्र बोरा ने रस्सियों से बाइक खींचकर जताया आक्रोश

इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला का जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है।