
मेयर चुनाव की हार को बनाया ताकत, अब विधानसभा चुनाव पर पूरी तरह फोकस
राजू अनेजा, काशीपुर। प्रदेशम होने वाले विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन काशीपुर की सियासत में चुनावी हलचल अभी से तेज होने लगी है। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता संदीप सहगल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी लगभग स्पष्ट कर दी है। क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है। जनसंपर्क से लेकर सोशल मीडिया तक वह पूरी तरह एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं, जिससे कांग्रेस की राजनीति में भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मेयर चुनाव में मिली हार,पर नहीं टूटे हौसले
विगत नगर निकाय चुनाव में संदीप सहगल कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार ने उनके राजनीतिक कदम नहीं रोके। अब वह उसी अनुभव को अपनी ताकत बताते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
‘परिवर्तन की बयार चल चुकी, उत्तराखंड में भी दिखेगा असर’
संदीप सहगल का कहना है कि देश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है और इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। उनका दावा है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। उनका कहना है कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना-‘युवा सड़कों पर, महिलाएं असुरक्षित, भ्रष्टाचार चरम पर’
भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए संदीप सहगल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र का युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए संदीप सहगल ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक होने के चलते देश का युवा सड़कों पर बैठने को मजबूर है।बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और क्षेत्र का युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल रही है, जबकि भ्रष्टाचार भी चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे हालात में जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।
कांग्रेस से मांगा मौका, भाजपा का गढ़ ध्वस्त करने का दावा
संदीप सहगल ने कांग्रेस हाईकमान से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वह काशीपुर में कांग्रेस का लंबे समय से चला आ रहा चुनावी सूखा समाप्त करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से भाजपा के अभेद्य किले को ध्वस्त कर काशीपुर में कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा।
बढ़ी सियासी सरगर्मियां, टिकट की दौड़ हुई तेज
संदीप सहगल की बढ़ती सक्रियता और विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेतों ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को भी गर्मा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व काशीपुर विधानसभा सीट से किस चेहरे पर भरोसा जताता है। वहीं, भाजपा भी अपने मजबूत गढ़ को बरकरार रखने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

